यूरोपीय देशों में विद्रोह और बवाल हो रहा है, महंगाई पर यूरोप सुलग उठा है. फ्रांस में जनसैलाब सड़कों पर उतरा और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. अल्बानिया में भी प्रदर्शनकारी सड़क पर आए और पुलिस फोर्स पर पटाखों की बारिश कर दी, ऐसा प्रदर्शन पहली बार देखा गया. फ्रांस में भी प्रदर्शनकारी पुलिस वालों पर पटाखे फोड़ रहे हैं, लाखों लोग सड़क पर उतर आए, पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने दिखे. पुलिस ने आंसू गैस-टियर गैस के गोले दागे, वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया.