रूम नंबर 212 का पूरा सच, नवविवाहिता की 6 सेकेंड में मौत... CCTV में कैद हुई घटना

  • 5:41
  • प्रकाशित: अक्टूबर 26, 2026

झांसी में हुई नवविवाहिता की मौत के लाइव वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. सोशल मीडिया पर 47 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तीन लोग होटल की गैलरी से कमरे की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद दो लोग कमरे में घुस जाते और पीछे से युवती भी जाती है. तभी वह कमरे के दरवाजे के बाहर गिर जाती. बताया जा रहा है कि आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो झांसी के ऋषभ होटल का बताया जा रहा है.