अखिलेश यादव के लिए मुश्किल बढ़ गई है, उनके ही साथी दावे पर दावा कर रहे हैं. यूपी में 403 विधानसभा सीटें हैं, पोस्टर लगा है कांग्रेस 200 सीटों पर लड़ेगी, यानी 50:50, 200 सीट हमारा हक. ये दबाव की राजनीति है, सीट बंटवारे से पहले इस तरह दबाव बनाया जाता है. कांग्रेस-सपा में बातचीत चल रही है, इस बीच 200 सीट मांग वाले पोस्टर पर किसी का नाम नहीं, पता नहीं किसने लगवाए. अखिलेश 200 सीट वाले पोस्टर के पीछे BJP का हाथ बता रहे हैं, कह रहे हैं बीजेपी के पेट में दर्द है. नकली पोस्टर लगवा रही है. उधर कांग्रेस ने फिर कहा- सपा को लिस्ट दे दी है, 175 से 200 सीटों की मांग हमने की है.