पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं. बताया जाता है कि 91KM माइलस्टोन के पास 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं. हादसे में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सुरक्षा से जुड़े कई लोग घायल हुए हैं. राहुल गांधी आज यूपी के दौरे पर हैं.