टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. इस मामले में अब तक 10 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकीं है. सूत्र बता रहे हैं, हमलावरों ने आमिर खान के घर की भी रेकी की थी. एक बार नहीं तीन-तीन बार रेकी की थी, सवाल टारगेट आखिर कौन था? सहयोगी सुजाता के मुताबिक, इससे पहले जुलाई महीने में भी आमिर खान को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमकी मिली थी, तब ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी. रिमांड कॉपी में पुलिस ने कोर्ट को बताया था, इनका प्लान सिर्फ टाइगर श्रॉफ ही नहीं था, बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के घर के बाहर पिछले कई महीनों-दिनों तक रेकी की गई थी.