फ्रांस से लेकर अल्बानिया और स्पेन तक, यूरोप में सड़कों पर लाखों लोग...

  • 4:16
  • प्रकाशित: अक्टूबर 26, 2026

यूरोप के कई शहरों में अलग-अलग मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. स्पेन के मैड्रिड और अल्बानिया के तिराना में भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. प्रदर्शनकारी पेंशन, आवास, शिक्षा, भ्रष्टाचार और युद्ध के विरोध जैसे मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं, जो पूरे महाद्वीप में लोगों की विभिन्न तरह की शिकायतों को दर्शाता है. Euro News की रिपोर्ट के मुताबिक, सावधानियों, प्रतिबंधों और भारी पुलिस तैनाती के बावजूद फ्रांस के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हिंसक झड़पों में बदल गए. करीब लगभग 2,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सुरक्षा बलों के करीब 1,000 जवान घायल हुए हैं. इसके अलावा, अकेले पेरिस में ही 100 प्रदर्शनकारी और स्थानीय निवासी भी घायल हुए हैं.