दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने गई है. दमकल की गई गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. कुछ देर पहले राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि वो नॉर्थ ब्लॉक से धुएं का गुबार उठते देख रहे हैं. इसके तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां नॉर्थ ब्लॉक की तरफ जाती दिखीं. हालांकि, दमकलकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया. इसमें किसी प्रकार के जनधन की हानि नहीं हुई है. दमकल विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, यहां छत पर AC के बॉयलर में आग लगी थी. बताया गया कि वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था तभी अचानक शार्ट सर्किट की वजह से एक के बॉयलर में आग लग गई फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. धुआं उठते ही तुरंत दमकलक विभाग को जानकारी दी गई. इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई की. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि वहां मौजूद आग बुझाने वाली मशीन के जरिए ही आग पर काबू पाया गया. छोटी आग थी और इसमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है.