विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2018

केदारनाथ धाम और आसपास के इलाके में हुई बर्फबारी, देखें-VIDEO

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक, शुक्रवार रात कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ केदारनाथ और आसपास के इलाकों में करीब 15 मिनट तक बर्फबारी हुई. 

केदारनाथ धाम और आसपास के इलाके में हुई बर्फबारी, देखें-VIDEO
केदारनाथ धाम और आसपास की जगहों में हुई बर्फबारी
देहरादून: उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई है जिससे वहां का मौसम सुहवाना हो गया है. पहाड़ों के ऊपर से गुजरते बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया है. हालांकि इसके साथ ही इलाके में ठंड बढ़ गई और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. आपको बता दें कि उत्तराखंड में एक बार फिर बर्फबारी हुई है, जिसके चलते तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट देखने को मिली हैय एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक, शुक्रवार रात कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ केदारनाथ और आसपास के इलाकों में करीब 15 मिनट तक बर्फबारी हुई. 

इस वजह से बदरीनाथ मंदिर की छत को सोने की नहीं बना सकेंगे गुप्‍ता ब्रदर्स

केदारनाथ में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ और धार्मिक स्थल की ओर जा रहे लोगों से कुछ देर तक रुके रहने के लिए कहा गया क्योंकि सड़कों पर फिसलन जैसी स्थिति हो गई थी. मौसमविद् ने अपने पूर्वानुमान में आगामी सप्ताह में मौसम में बदलाव की बात कही है.

'बाहुबली' की मशहूर एक्ट्रेस ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन, अब पहुंचीं केदारनाथ

आपको बता दें कि छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए इसी अप्रैल में खोले गए थे. 

 
इनपुट : आईएनएस से भी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snowfall In Kedarnath Valley
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com