- जोशीमठ में निर्माणाधीन टीटी हाल में कुछ लोग रोजाना नमाज पढ़ने लगे हैं जिससे स्थानीय विवाद बढ़ा है
- स्थानीय हिंदू संगठनों और जनता ने सरकारी निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई है
- नमाज पढ़ने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनकी पहचान और सत्यापन को लेकर सवाल उठे हैं
उत्तराखंड के जोशीमठ में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. एक निर्माणाधीन मकान में लोगों के नमाज पढ़ने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, इस इमारत में स्थानीय खिलाड़ियों के लिए टीटी हाल बनाया जा रहा है. लेकिन इस बीच कुछ लोगों ने यहां नमाज पढ़ना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि हर दिन नमाज पढ़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में हिंदू संगठनों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी है.
जोशीमठ के स्थानीय लोगों ने भी अब टीटी हाल में नमाज पढ़ने को लेकर आपत्ति जताई है. लोगों का कहना है कि ऐसी किसी सरकारी इमारत में कैसे नमाज पढ़ी जा सकती है? पुलिस प्रशासन क्या अर रहा है, क्या नमाज पढ़ने वाले लोगों का सत्यापन किया गया है? ये कौन लोग हैं, जो एकाएक यहां नमाज पढ़ने आने लगे हैं, हर बार नमाज पढ़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है?
ऐसे में स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन मकान में नमाज पढ़ते हुए लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है. बताया जा रहा है कि नगर पालिका के इस हाल में खेल विभाग को टीटी प्रशिक्षण के लिए दिए जाने की कार्रवाई जारी है. बोर्ड में इसका प्रस्ताव पिछले साल पारित हुआ है, लेकिन अब तक इस पर सिर्फ रंग रोगन व खेल विभाग के सुझाव के क्रम में मरम्मत कार्य चल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं