विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2016

भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर MI-17 V5 बद्रीनाथ में दुर्घटनाग्रस्त, सभी सवार लोग सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर MI-17 V5 बद्रीनाथ में दुर्घटनाग्रस्त, सभी सवार लोग सुरक्षित
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर MI-17V5 उत्तराखंड के बद्रीनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. बद्रीनाथ के उत्तर में एक सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेते समय बुधवार सुबह 9.15 मिनट पर यह हादसे का शिकार हो गया.

हादसे की जांच के लिए वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं. बेशक वायुसेना का यह हेलीकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त हो गया, लेकिन क्रू मेंबर के साथ-साथ हेलीकॉप्टर में सवार सारे लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. इसके अलावा जहां हादसा हुआ वहां भी कोई नुकसान की खबर नहीं है.

वायुसेना ने यह हेलीकॉप्टर रूस से खरीदा है. अपनी कैटेगरी में यह वायुसेना का बहुत ही अच्छा हेलीकॉप्टर माना जाता है.  2011 में इसे वायुसेना में शामिल किया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय वायुसेना, हेलीकॉप्टर MI-17V5, उत्तराखंड, बद्रीनाथ, MI-17 V5, Uttrakhand, Badrinath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com