विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2016

रावत स्टिंग मामला : कपिल सिब्बल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट से कहा, CBI जांच शुरू नहीं हो सकती

रावत स्टिंग मामला : कपिल सिब्बल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट से कहा, CBI जांच शुरू नहीं हो सकती
हरीश रावत का फाइल फोटो...
  • रावत की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख तय.
  • यह मामला राजनीति से प्रेरित है : कपिल सिब्‍बल
  • सिब्‍बल ने कोर्ट के समक्ष महाराष्ट्र के एस आर बोम्बई मामले का हवाला दिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की है.

रावत की ओर से उपस्थित वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, जिससे साबित होता हो कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और इसलिए सीबीआई जांच की शुरुआत नहीं हो सकती.

सिब्बल ने आग्रह किया कि हर ऐसा मामला सीबीआई जांच के पात्र नहीं है और उन्होंने महाराष्ट्र के एस आर बोम्बई मामले का हवाला दिया, जहां यह स्थापित हुआ था कि सीबीआई जांच के लिए प्राथमिकी जरूरी है.

उन्होंने कहा कि मौजूदा मामला सिक्किम और केरल के मामलों से अलग है, जिनकी मिसालें इस मामले की सुनवाई के दौरान दी गईं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तराखंड उच्च न्यायालय, हरीश रावत स्टिंग ऑपरेशन मामला, कपिल सिब्बल, सीबीआई जांच, Uttarakhand, Uttarakhand High Court, Harish Rawat Sting Operation, CBI Probe, Kapil Sibal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com