विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2017

स्मार्टफोन योजना और पेंशन स्कीम के बाद अब योगी सरकार की अखिलेश के साइकिल ट्रैक पर नजर

स्मार्टफोन योजना और पेंशन स्कीम के बाद अब योगी सरकार की अखिलेश के साइकिल ट्रैक पर नजर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी (फाइल फोटो)
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार की समीक्षा के दायरे में समाजवादी स्मार्टफोन योजना और समाजवादी पेंशन स्कीम आने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के महत्वाकांक्षी ‘साइकिल ट्रैक’ पर भी नई सरकार की नजर है. शहरी विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि नई सरकार साइकिल ट्रैक का व्यवहार्यता अध्ययन कराने की योजना बना रही है ताकि उसकी उपयोगिता का आकलन किया जा सके. ‘साइकिल’ समाजवादी पार्टी का चुनाव निशान है, जिसने पांच साल उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सत्ता संभाली.

सपा के राजनीतिक विरोधी साइकिल ट्रैक के इर्द गिर्द लाल-हरे रंग की सीमा रेखा बनाने पर भी ऐतराज कर चुके हैं क्योंकि वे इसे सपा के प्रचार का साधन मानते हैं. सपा का झंडा लाल हरे रंग का है. यादव ने कहा कि साइकिल ट्रैक की व्यवहार्यता का अध्ययन कराया जा रहा है. राज्य सरकार को इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने हालांकि कहा कि इस बारे में कोई भी फैसला जनता के हितों को ध्यान में रखकर किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में यादव बोले, ‘‘शायद दो दिन में हम कोई फैसला कर सकें.’’

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com