विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2019

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस-SP-BSP पर हमला, कहा- ये हैं दलितों, वंचितों के सबसे बड़े विरोधी'

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 'एसपी-बीएसपी-कांग्रेस' को संक्षिप्त नाम 'सबका' देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि तीनों ही दल दलितों और वंचितों के सबसे बडे़ विरोधी रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस-SP-BSP पर हमला, कहा- ये हैं दलितों, वंचितों के सबसे बड़े विरोधी'
CM योगी ने कहा, बीजेपी ने दलितों को वोटबैंक नहीं बनाया, बल्कि शासन की योजनाएं सब तक पहुंचाईं.
  • योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-एसपी-बीएसपी को बताया ''सबका''
  • तीनों पार्टियों को बताया दलितों और वंचितों का विरोधी
  • कहा- बीजेपी ने दलितों और वंचितों के हित में काम किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 'एसपी-बीएसपी-कांग्रेस' को संक्षिप्त नाम 'सबका' देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि तीनों ही दल दलितों और वंचितों के सबसे बडे़ विरोधी रहे हैं. योगी ने विधानसभा के विशेष सत्र में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण की अवधि को 10 साल के लिए और बढ़ाने के संविधान संशोधन विधेयक 2019 पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि एसपी-बीएसपी-कांग्रेस दलितों और वंचितों के सबसे बडे़ विरोधी रहे हैं.'

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के 'भगवा' वाले बयान पर CM योगी ने दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दलितों और वंचितों को वोटबैंक नहीं बनाया, बल्कि शासन की योजनाएं सब तक पहुंचाईं. सीएम योगी ने कहा, 'हमने नारों को हकीकत में बदलने का कार्य किया है. केंद्र में 26 मई 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो उसने किसी व्यक्ति, जाति, मत, मजहब या क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए कार्य किया. तब मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार दलितों, वंचितों, आदिवासियों, पिछड़ों, वनवासियों और महिलाओं सहित हर तबके के लिए कार्य करेगी.'

उन्होंने कहा, 'तीन करोड़ परिवारों के पास अपना घर नहीं था, सरकार ने दो करोड़ परिवारों को आवास दिए. दस करोड़ परिवारों के पास शौचालय नहीं था, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सबको शौचालय दिए गए. तीन करोड़ परिवारों के पास बिजली कनेक्शन नहीं था, उन्हें सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन दिया गया. आठ करोड़ परिवारों के पास ईंधन का साधन नहीं था, उन्हें उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन दिया गया. आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया गया. यह दुनिया की सबसे बड़ी योजना है.''

यह भी पढ़ें: प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई को CM योगी ने ठहराया सही

एसपी-बीएसपी पर निशाना साधते हुए योगी ने सवाल किया कि आंबेडकर और कांशीराम के नाम पर बने स्मारकों और स्थलों का नाम किसने बदला? उन्होंने कहा ''अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति 2016-17 में सपा सरकार ने नहीं दी. हमारी सरकार आई तो हमने छात्रवृत्ति दी. बीजेपी जो कहती है, वो करती है. हमने जाति, मत, मजहब और भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं किया.' इससे पहले बैठक शुरू होने पर सदन ने प्रख्यात समाजवादी नेता राज नारायण को श्रद्धांजलि दी और कुछ मिनट का मौन रखा. इसके बाद एसपी, बीएसपी और कांग्रेस के सदस्य नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नारेबाजी करते हुए आसन के सामने आ गए. विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही इसे ध्वनिमत से समर्थन कर दिया गया. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी.

Video: प्रियंका गांधी और यूपी सरकार आमने-सामने

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com