पुलिस की तत्परता जांचने के लिए उत्तर प्रदेश की एक वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी ने अनूठा तरीका अपनाया, और भेस बदलकर एमरजेंसी नंबर डायल कर हथियारबंद लूट की फर्ज़ी सूचना पुलिस को दी. खुशी की बात यह है कि पुलिसकर्मी इस टेस्ट में पास हो गए.
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी चारु निगम औरैया में पुलिस अधीक्षक (पुलिस सुपरिन्टेन्डेन्ट या SP) के पद पर तैनात हैं. गुरुवार को उन्होंने एक कुर्ता पहना और दुपट्टे से मुंह को ढककर धूप का चश्मा पहन लिया, ताकि उन्हीं के अधीनस्थ कर्मी-अधिकारी उन्हें पहचान न लें. इसके बाद उन्होंने एमरजेंसी सेवा के नंबर 112 पर कॉल कर खुद को सशस्त्र लूट का शिकार बताया. उन्होंने कहा, "मैं सरिता चौहान बोल रही हूं, और मुझे दो हथियारबंद लोगों ने लूट लिया है..."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर औरैया पुलिस द्वारा जारी किए गए वीडियो और तस्वीरों में IPS चारु निगम को सुनसान-सी सड़क पर फोन पर बात करते देखा जा सकता है. उनकी कॉल के जवाब में तीन पुलिसकर्मी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
जनपदीय पुलिस के रिस्पांस टाइम व सतर्कता को चेक करने हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया @ipsCharuNigam ने स्वयं की पहचान छुपाते हुए सुनसान रोड पर तमंचे के बल पर बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झूठी लूट की सूचना कंट्रोल रूम व डायल112 पर दी गयी जिसमे जनपदीय पुलिस की कार्यवाही संतोषजनक रही। pic.twitter.com/I4n3yJoUHP
— Auraiya Police (@auraiyapolice) November 3, 2022
पुलिस अधिकारियों ने महिला की शिकायत सुनी और पूछताछ की, और वे यह नहीं जानते थे कि उन्हीं की अधिकारी उनके कामकाज पर निगरानी रखने के लिए यह सब कर रही हैं. एक घंटे तक इलाके के वाहनों के खंगालने के बाद टीम को एहसास हुआ कि शिकायत करने वाली 'घबराई और डरी' हुई महिला उन्हीं की वरिष्ठ अधिकारी है.
पुलिस द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक, IPS चारु निगम स्थानीय पुलिस का 'रेस्पॉन्स टाइम' जांचना चाहती थीं, जो उन्हें 'संतोषजनक' लगा.
एक मोटसाइकिल पर पीछे बैठकर सड़क के सुनसान हिस्से को ढूंढती IPS अधिकारी का एक वीडियो व्यापक तौर पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह संभवतः 'परीक्षा' लेने के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश कर रही हैं.
--- ये भी पढ़ें ---
* केरल में नदी के बीचोंबीच लगा फुटबॉल स्टार लायनेल मेसी का 30-फुट ऊंचा कटआउट
* पाकिस्तान में रहता है 'रजनीकांत का हमशक्ल', वायरल हुईं तस्वीरें
* मां ने घर खरीदकर दिया सरप्राइज़, बच्चे का रिएक्शन देख रो पड़ेंगे आप
VIDEO: दिल्ली-NCR में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं