विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2018

VIDEO: बीजेपी नेता की दादागीरी, मामूली विवाद में बुजुर्ग को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

अलीगढ़ में बीजेपी नेता की दादागीरी का मामला सामने आया है.

VIDEO: बीजेपी नेता की दादागीरी, मामूली विवाद में बुजुर्ग को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बीजेपी नेता ने बुजुर्ग व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा.
  • अलीगढ़ में सामने आया बीजेपी नेता की गुंडई का मामला
  • मामूली विवाद में बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
  • पुलिस ने शुरू कर दी है मामले की जांच
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बीजेपी नेता की दादागीरी का मामला सामने आया है. अलीगढ़ में गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी के चलते बीजेपी नेता महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक बुज़ुर्ग व्यापारी की पिटाई कर दी. दरअसल व्यापारी का बेटा गोदाम गया था, वहां गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में बीजेपी नेता संजय गोयल के ड्राइवर से बहस हो गई. इसके बाद सूचना पर संजय गोयल भी पहुंच गए और उन्होंने लाठी डंडों से व्यापारी की पिटाई शुरू कर दी. व्यापारी जब जान बचाकर पड़ोसी के घर में घुसा तो वहां से भी खींचकर पीटा. पीड़ित का आरोप है कि थाने में शिकायत करने गए तो परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया गया. वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर  लिया गया है और जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें : BJP विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, ओवरटेक के लिए नहीं मिली जगह तो शख्स को पीटा, देखें वीडियो 

आपको बता दें कि पिछले महीने इसी तरह की एक घटना राजस्थान में सामने आई थी. यहां बीजेपी विधायक धन सिंह के बेटे राजा ने एक शख्स की कथित तौर पर सिर्फ इस बात पर जमकर पिटाई कर दी क्योंकि शख्स ने उसकी गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया. एक वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि बीजेपी विधायक धन सिंह का बेटा राजा शख़्स की गाड़ी को ओवरटेक करता है और रास्ता ब्लॉक कर देता है. इसके बाद वह अपनी स्कॉर्पियो से उतरता है और ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स की गाड़ी का गेट खोलकर उसे पीटना शुरू कर देता है. शख्स गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास करता है. इस बीच विधायक के बेटे के अन्य सहयोगी भी आ जाते हैं और वे भी शख्स को पीटना शुरू कर देते हैं. यही नहीं, विधायक के बेटे के सहयोगी शख्स की गाड़ी को भी तोड़ते दिख रहे हैं और पत्थर फेंक रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : यूपी की महिला पुलिसकर्मियों का कारनामा : मजिस्ट्रेट के घर में घुसकर की अपहरण की कोशिश  

VIDEO: बीजेपी नेता की दादागीरी, गाड़ी खड़ी करने को लेकर बुजुर्ग को पीटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Leader, BJP Leader Assaulted, Aligarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com