विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

उत्तर प्रदेश : ट्रक ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के 02:30 बजे नौतनवां थाना प्रभारी, सोनौली थाना प्रभारी एवं सिपाही नरेंद्र कुंवर व सिपाही चालक दिनेश पांडेय पुलिस जीप से क्षेत्र में जा रहे थे.

उत्तर प्रदेश : ट्रक ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • उत्तर प्रदेश के महारजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र की घटना.
  • अज्ञात ट्रक ने पीछे से पुलिस जीप को टक्कर मार दी.
  • पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महारजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रक ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के 02:30 बजे नौतनवां थाना प्रभारी, सोनौली थाना प्रभारी एवं सिपाही नरेंद्र कुंवर व सिपाही चालक दिनेश पांडेय पुलिस जीप से क्षेत्र में जा रहे थे. मुडीला पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पुलिस वाहन आगे खड़े ट्रक में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया. 

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: पुलिस जीप ने मारी बाइक को टक्कर, मौके पर ही युवक की मौत

दुर्घटना में वाहन में सवार चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डीआरडी अस्पताल गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां से आरक्षी चालक दिनेश पांडेय को पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया. पुलिस ने इस मामले में नौतनवां थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

VIDEO : मैसूरू: एक्‍सीडेंट के बाद पुलिस ऑफिसर तड़पता रहा, लोगों ने नहीं की मदद​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com