- योगी सरकार ने आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न विभागों में ट्रांसफर किया है
- डॉ. लोकेश एम को नोएडा युवराज मौत मामले के बाद प्रतीक्षारत रखने के बाद PWD विभाग में सचिव नियुक्त किया गया
- नीना शर्मा को सार्वजनिक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव और महानिदेशक बनाया गया
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 IAS और 4 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इसके अलावा कुल 7 आईपीएस अधिकारियों को भी नए कार्यस्थल मिले हैं. इनमें दो नाम सबसे खास है,एक हैं लोकेश एम जिन्हें नोएडा के युवराज मौत मामले के बाद से हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया था, अब उन्हें PWD विभाग दिया गया और दूसरे बदायूं के एसएसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है. आइए देखते हैं इसके अलावा लिस्ट में कौन-कौन हैं?
इन 7 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
1. डॉ. लोकेश एम: डॉ. लोकेश को सचिव, लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है. नोएडा के इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण के सीईओ पद से हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया था.
2. श्रीमती नीना शर्मा: प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक रहीं नीना शर्मा को अब प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग तथा महानिदेशक (सार्वजनिक उद्यम) का प्रभार सौंपा गया है.
3. संजय कुमार: सार्वजनिक उद्यम में महानिदेशक पद से हटाकर , उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के पद पर भेज दिया गया है.
4. महेन्द्र प्रसाद: लोकेश एम की तरह ये भी प्रतीक्षारत थे जिन्हें अब विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग बनाया गया है.
5. रघुबीर: धर्मार्थ कार्य विभाग में विशेष सचिव थे, अब दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में विशेष सचिव का कार्यभार देखेंगे.
6. आशीष कुमार: आशीष कुमार को योगी सरकार ने प्रबंध निदेशक, राज्य पर्यटन विकास निगम को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है.
7. प्रकाश बिन्दु: लोक निर्माण विभाग में सचिव के पद पर थे, अब गृह विभाग में बतौर सचिव महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इन 4 PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर
1. सुरेन्द्र कुमार: मथुरा के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के बाद अब अपर आयुक्त, कानपुर मण्डल की जिम्मेदारी संभालेंगे.
2. वेद प्रिय आर्य: उप जिलाधिकारी, जालौन का पद संभालने के बाद अब अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मथुरा का प्रभार मिला है.
3. गुलाब सिंह: विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (झांसी) में सेवा देने के बाद अब अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कुशीनगर भेजे गए.
4. प्रदीप कुमार सिंह: उप जिलाधिकारी, झांसी से उप जिलाधिकारी, गोंडा ट्रांसफर किए गए हैं.
7 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर
1.डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह
आईपीएस–एसपीएस–2013
तब- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं
अब- पुलिस अधीक्षक, लॉजिस्टिक्स, उ0प्र0, लखनऊ
2. अनुप कुमार सिंह,
आईपीएस–एसपीएस–2014
तब-पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर।
अब- पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ
3. अंकिता शर्मा
आईपीएस–आरआर–2018
तब-पुलिस अधीक्षक, कासगंज
अब-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं
4. अभिमन्यू मांगलिक
आईपीएस–आरआर–2018
तब- पुलिस अधीक्षक, भदोही
अब-पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर
5. अमर प्रकाश सिंह
आईपीएस–एसपीएस–2015
तब- पुलिस अधीक्षक, लॉजिस्टिक्स, उ0प्र0, लखनऊ
अब- पुलिस अधीक्षक, कासगंज।
6. अभिनव त्यागी
आईपीएस–आरआर–2019
तब-अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, गोरखपुर
अब- पुलिस अधीक्षक, भदोही
7. पाटिल निमिश दशरथ,
आईपीएस–आरआर–2020
तब-अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद
अब-अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, गोरखपुर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं