विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2017

उतर प्रदेश : कार और बस की भिड़ंत में चार व्यक्तियों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया था और इस दौरान कार सामने से आ रही रोडवेज की एक बस से टकरा गई.

उतर प्रदेश : कार और बस की भिड़ंत में चार व्यक्तियों की मौत
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना बिहारीगढ़ अन्तर्गत मोहण्ड के जंगल में बस और कार की भिडन्त में कार सवार चार व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि बस सवार छह व्यक्ति घायल हो गए. एस पी देहात विधा सागर मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि देहरादून दिल्ली मार्ग पर देहरादून निवासी चार व्यक्ति कार से सहारनपुर से देहरादून जा रहे थे. रास्ते में कार की देहरादून से दिल्ली जा रही रोडवेज की एक बस से भिडन्त हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया था और इस दौरान कार सामने से आ रही रोडवेज की एक बस से टकरा गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें कार के परखचे उड़ गए. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार फकीरंचंद, उनकी पत्नी सुशीला और शिवकुमार एवं उनकी पत्नी कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : नोएडा : कार में लगी आग, सिविल इंजीनियर की जलकर मौत

VIDEO : बस और कार की टक्कर का चौंकाने वाला वीडियो​


मिश्रा ने बताया कि चारों मृतक देहरादून के जीएमएस रोड के निवासी थे. इसके बाद थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस हादसे के बाद देहरादून दिल्ली मार्ग पर दोनों ओर लम्बा जाम लग गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com