विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, 12 अन्य झुलसे

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य झुलस गए.

उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, 12 अन्य झुलसे
आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत.
  • आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत
  • बिजली की चपेट में आने से 12 अन्य लोग झुलसे
  • बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए
बलिया:

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य झुलस गए. जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के ‘बाबू का शिवपुर' गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक सेवानिवृत्त सैनिक समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई. दोकटी थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे सेवानिवृत्त सैनिक बाबूलाल सिंह (70) और निर्मल वर्मा (43) की मौत हो गई. इससे पहले बुधवार को सिकंदरपुर और भीमपुरा क्षेत्रों में खराब मौसम के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य झुलस गए.

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महथापार गांव में बुधवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें सिकंदरपुर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां सविता (35) और शीला (19) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. 

उधर, बुधवार को ही भीमपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर मड़ई गांव में किसान रामसरीखा राजभर (28) की भी आसमानी बिजली की चपेट में आने से खेत में ही मौत हो गई. इसके अलावा खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में बुधवार को धान की रोपाई कर रहीं तीन लड़कियों समेत चार लोग खराब मौसम के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए सभी को मनियर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

VIDEO: देश प्रदेश: बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lightning Fall, Lightning Fall In UP, Five Dead Due To Lightning Fall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com