विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2017

उत्तर प्रदेश : कांवड़ यात्रा में डीजे, बेसबैट, डंडों पर प्रतिबंध रहेगा, हेलीकॉप्टर-ड्रोन से होगी निगरानी

श्रावण मास 10 जुलाई से शुरू हो रहा है. श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व दिनांक 21 जुलाई को मनाया जाएगा.

उत्तर प्रदेश : कांवड़ यात्रा में डीजे, बेसबैट, डंडों पर प्रतिबंध रहेगा, हेलीकॉप्टर-ड्रोन से होगी निगरानी
फाइल फोटो...
मेरठ: प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार शनिवार को कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुक्रम में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. कम आवाज वाले लाउडस्पीकर्स में भजन बजाने की व्यवस्था के लिए अनुमति दी जा सकती है, लेकिन उससे ध्वनि प्रदूषण न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा.

कुमार के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान हॉकी, बेसबैट, डंडों पर प्रतिबंध रहेगा. कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर, सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी की जाएगी.

दरअसल, श्रावण मास 10 जुलाई से शुरू हो रहा है. श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व दिनांक 21 जुलाई को मनाया जाएगा. कांवड़ यात्रा में करीब पांच करोड़ कांवड़ियों के आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com