थानेदारों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है वह गोकशी पर लोगों को जागरूक करें
लखनऊ:
गोकशी की घटनाओं को लेकर फैली अफवाह में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. बुलंदशहर में हुई घटना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस गोकशी के ख़िलाफ़ कैंपेन चला रही है और लोगों को गोकशी करने वालों के बारे में पुलिस को सूचना देने की बात कह रही है. लेकिन जागरुकता के इस अभियान में ये भी कहा जा रहा है कि ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए इसके साथ ही पुलिस लोगों को गोकशी न करने और ऐसा करनेवालों की जानकारी देने का शपथ दिला रही है. मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ जिले में पुलिस के आला अधिकारियों ने थानेदारों को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वह हर गांव में जाएं और लोगों को गोकशी के प्रति जागरूक करें और लोगों को बताएं कि जो भी गोकशी जैसे काम में संलिप्त हो उनका ना सिर्फ सामाजिक बहिष्कार करें बल्कि पुलिस के हवाले करें.
बुलंदशहर हिंसा: गोकशी के आरोप में गिरफ्तारी पर उठे सवाल, जिनके नाम FIR में नहीं उन्हें किया अरेस्ट
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बुलंदशहर में गोकशी के शक में हुई हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक स्थानीय युवक सुमित की जान चली गई थी. इसके साथ ही बड़े पैमाने पर आगजनी हो गई थी. इंस्पेक्टर को गोली मारने के शक में एक फौजी को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ ही सीएम योगी ने गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. हालांकि सीएम ने दो लोगों की हत्या के मामले में आरोपियों पर कुछ नहीं कहा. इसको लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
क्या सुलझेगी इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या की गुत्थी? 10 प्वाइंट में जानें बुलंदशहर मामले में अब तक क्या हुआ
वहीं पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि अभी तक इस पूरी घटना का मुख्य आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है. जिसका संबंध बजरंग दल से बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस इसके बारे में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के संदिग्ध जीतू फौजी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
#WATCH: Pledge administered to locals by police in a village in Meerut, "we take a pledge that cow slaughtering won't be allowed in our village & nearby areas. We"ll also be socially boycotting those involved in such acts & will hand them over to the police. Jai Hind, Jai Bharat" pic.twitter.com/KBW3XtAozx
— ANI UP (@ANINewsUP) December 14, 2018
बुलंदशहर हिंसा: गोकशी के आरोप में गिरफ्तारी पर उठे सवाल, जिनके नाम FIR में नहीं उन्हें किया अरेस्ट
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बुलंदशहर में गोकशी के शक में हुई हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक स्थानीय युवक सुमित की जान चली गई थी. इसके साथ ही बड़े पैमाने पर आगजनी हो गई थी. इंस्पेक्टर को गोली मारने के शक में एक फौजी को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ ही सीएम योगी ने गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. हालांकि सीएम ने दो लोगों की हत्या के मामले में आरोपियों पर कुछ नहीं कहा. इसको लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
क्या सुलझेगी इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या की गुत्थी? 10 प्वाइंट में जानें बुलंदशहर मामले में अब तक क्या हुआ
वहीं पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि अभी तक इस पूरी घटना का मुख्य आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है. जिसका संबंध बजरंग दल से बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस इसके बारे में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के संदिग्ध जीतू फौजी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं