विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2018

उत्तर-प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा वह परिवार .... 

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अखिलेश ने पांच साल तक सरकार चलायी, लेकिन उन्होंने कौन सी मिसाल पेश की.

उत्तर-प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा वह परिवार .... 
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए शनिवार को कहा कि वह तो अपने परिवार को भी एकजुट नहीं रख पाए. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार को एकजुट नहीं रख पाया, वह कैसे अपनी बुआ से सहयोग करेगा. अखिलेश यादव अतीत में बसपा नेता मायावती को बुआ कह चुके हैं. मौर्य भाजपा के ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित ‘यादव समाज’ की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार की जांच से तिलमिलाए अखिलेश दे रहे हैं अनर्गल बयान : केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अखिलेश ने पांच साल तक सरकार चलायी, लेकिन उन्होंने कौन सी मिसाल पेश की. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी छीन ली जो उनके पिता मुलायम सिंह के पास थे. उन्होंने अपने चाचा शिवपाल यादव से भी दुर्व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव हो या 2017 का विधानसभा चुनाव, यदुवंशियों के समर्थन के बगैर भाजपा नहीं जीत सकती थी. उन्होंने कहा, ‘‘और यदुवंशियों के बगैर हम 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज नहीं कर पायेंगे. मेरी अपील है कि कमल यदुवंशियों के बहुल वाले हर मतदान केंद्र पर खिले. (इनपुट भाषा से) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com