विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2017

उत्तर प्रदेश: बसों में गंदगी देख भड़के मंत्री, खुद ही कर डाली सरकारी बस की धुलाई

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह वाराणसी में काशी बस डिपो का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने खुद बस की धुलाई कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देते हुए अधिकारियों व कर्मियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया.

उत्तर प्रदेश: बसों में गंदगी देख भड़के मंत्री, खुद ही कर डाली सरकारी बस की धुलाई
परिवहन मंत्री ने बस में गंदगी देख खुद ही पाइप से बस की धुलाई कर डाली (फाइल फोटो)
  • उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री हैं स्वतंत्रदेव सिंह
  • वाराणसी में काशी बस डिपो में गंदगी देख भड़के मंत्री
  • बस में गंदगी देख खुद ही सफाई कर डाली बस की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर स्वच्छता को लेकर चल रहे कार्यक्रमों का कोई भी असर नहीं दिखाई दे रहा है. आलम यह हो गया है कि सरकारी कर्मचारियों को सबक देने के मकसद से यूपी के परिवहन मंत्री को खुद ही एक बस की सफाई करनी पड़ी. उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह वाराणसी में एक नए रूप में नजर आए. यहां काशी बस डिपो का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ने खुद बस की धुलाई कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देते हुए अधिकारियों व कर्मियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया.

पढ़ें:​ जब योगी सरकार के परिवहन मंत्री ने बस में चढ़कर पूछा यात्रियों का हाल-चाल

वाराणसी के दो दिन के दौरे पर आए परिवहन मंत्री सुबह गोलगड्ड स्थित काशी बस डिपो पहुंचे, जहां बसों में फैली गंदगी को देखकर भड़के और बेहद गंदी दिख रही एक बस को खुद हाथों में पानी का पाइप लेकर साफ करने लगे. विभाग के अधिकारी और कर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन मंत्रीजी बस के अंदर घुस गए, बस की धुलाई करने में जुट गए. यहां तक कि बस के टायरों को भी पानी से साफ किया. 

परिवहन मंत्री ने डिपो में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से साफ-सफाई रखने को कहा. उन्होंने कहा कि सभी चाहें तो रोज एक बस की सफाई का जिम्मा उठा लें. अगर ऐसा हो गया तो हम लोग सरकारी बसों को भी निजी बसों की तरह चमाचम रख सकते हैं. 

उन्होंने कहा, "अगर अब किसी भी बस में अधिक गंदगी मिली, तो फिर चालक जिम्मेदार होंगे. आज मैंने शुरुआत की है, कोशिश करूंगा कि हर महीने एक बस की अपने हाथों से धुलाई करूं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बस कर्मचारी महीने में एक दिन जरूर अपने हाथों से बसों को साफ करें."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com