- सिंगापुर दौरे के पहले दिन विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ 19,877 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर
- 100 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर के लिए गोल्डन स्टेट कैपिटल ने आठ हजार करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया
- यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप ने हाउसिंग, लॉजिस्टिक पार्क और डेटा सेंटर परियोजनाओं के लिए MoU साइन
सीएम योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश ने वैश्विक मंच पर निवेश और कौशल विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है. विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और संस्थाओं के साथ हुई आधिकारिक बैठकों के बाद 19,877 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस निवेश का मुख्य केंद्र डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स जैसे उभरते क्षेत्र हैं, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने का माद्दा रखते हैं.
उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए मैं आप सबको आमंत्रित करता हूं...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 23, 2026
यूपी में हमारी 34 से अधिक Sectoral Policies कार्यरत हैं, 75 हजार एकड़ का लैंड बैंक है, विद्युत की अनवरत सप्लाई के साथ ही सुरक्षा का बेहतर माहौल भी है... pic.twitter.com/gDVBNL3YYl
डेटा सेंटर और इन्फ्रा में निवेश
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को संबोधित करते हुए पारदर्शी नीतियों और त्वरित स्वीकृतियों का भरोसा दिलाया. इसके परिणामस्वरूप कई बड़े प्रस्ताव सामने आए.
गोल्डन स्टेट कैपिटल (GSC): उत्तर प्रदेश को डेटा हब बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम उठाते हुए GSC ने 100 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर के लिए ₹8,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की.
यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप: इस समूह ने ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक पार्क और डेटा सेंटर परियोजनाओं के लिए ₹6,650 करोड़ के MoU साइन किए.
The warmth and affection of the Indian in Singapore is extraordinary... https://t.co/0AtCZIENeL
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 23, 2026
हरित ऊर्जा (Green Energy) पर विशेष ध्यान
उत्तर प्रदेश के सतत विकास लक्ष्यों को गति देते हुए नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारी निवेश प्रतिबद्धता जताई गई है. PIDG (प्राइवेट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ग्रुप) ने ₹2,500 का ग्रीन हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, एग्री-पीवी और AVPN लिमिटेड ने ₹2,727 का नवीकरणीय ऊर्जा और एग्री-पीवी में करार किया है.
कौशल विकास: युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच
निवेश के साथ-साथ सरकार ने प्रदेश के युवाओं के कौशल को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के लिए आईटीई एजुकेशन सर्विसेज (ITEES) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है.
इस साझेदारी के तहत ITEES उत्तर प्रदेश में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा (TVET) के बुनियादी ढांचे के उन्नयन, नेतृत्व क्षमता निर्माण और क्वालिटी एश्योरेंस में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं