प्रतीकात्मक फोटो.
- बडागो स्थित अरबिया एहले गर्ल्स कालेज की मान्यता समाप्त
- आरोपों की जांच के लिए गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर कार्रवाई
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था
महाराजगंज:
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक मदरसे में राष्ट्रगान गाए जाने को लेकर एक प्राध्यापक एवं कुछ शिक्षकों की कथित आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसे की मान्यता समाप्त कर दी है.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि महाराजगंज के कोलहुई थानाक्षेत्र के बडागो स्थित अरबिया एहले गर्ल्स कालेज की मान्यता समाप्त कर दी गई है. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपों की जांच के लिए गठित जांच समित की रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई.
VIDEO : मदरसों के लिए अलग फरमान
मदरसे के प्राध्यापक फजलल रहमान और कुछ अन्य शिक्षकों ने छात्रों को राष्ट्रगान गाने से रोका था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. पुलिस ने राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है. सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
National Anthem