मारा गया बदमाश हत्या और लूट के एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था (प्रतीकात्मक चित्र)
- मुजफ्फरनगर के गांव नगला कबीर में हुई थी मुठभेड़
- हत्या और लूट के कई मामलों में वांछित था नितिन
- मुठभेड़ में गोली लगने के बाद भी एक बदमाश फरार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश पुलिस के बुधवार को हुई एक मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल हुई. पुलिस ने मुजफ्फरनगर में 50 हज़ार के इनामी एक बदमाश को तड़के हुई मुठभेड़ में मार गिराया, हालांकि इसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी के बदायूं में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस ने बताया कि यूपी का मोस्ट वांटेड नितिन के सिर पर 50,000 रूपये का ईनाम घोषित था. नितिन को जिले के नगला कबीर गांव में तड़के उस समय में ढेर कर दिया गया जब वह डकैती का प्रयास कर रहा था. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये जबकि गोली लगने के कारण घायल होने के बाद नितिन का साथी घटनास्थल से फरार हो गया.
यह भी पढ़ें:
हरदोई में ट्रक से करीब दो करोड़ रुपये की चरस बरामद, 2 गिरफ्तार
तीन लोगों का अपहरण करके उन्हें जिंदा जलाने वाला कुख्यात डकैत ललित पटेल मारा गया
पुलिस ने बताया कि नितिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और हापुड़ जिलों में हत्या और लूट के एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था. नितिन के फरार साथी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने कहा कि उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
इनपुट - भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं