विज्ञापन

मस्जिद में इमाम की छुट्टी पर मुजफ्फरनगर में बवाल, लाठी-डंडे और चली गोली, सीसीटीवी सामने आया

मस्जिद के इमाम की छुट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया. हाजी मूसा और फूलमियां के परिवारों के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी आया है. फायरिंग करने और लाठी डंडों से मारपीट करने की पूरी घटना कैद हो गई है.

मस्जिद में इमाम की छुट्टी पर मुजफ्फरनगर में बवाल, लाठी-डंडे और चली गोली, सीसीटीवी सामने आया
  • मुजफ्फरनगर के बझेड़ी गांव में मस्जिद के इमाम की छुट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया
  • विवाद में फूलमियां परिवार ने मकान की छत से फायरिंग की, जिससे हाजी मूसा बाल-बाल बच गए,अफरा-तफरी
  • सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग और लाठी-डंडों से मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई, पुलिस ने तहरीर भी ली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरनगर:

यूपी के मुजफ्फरनगर में सोमवार को नई मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बझेड़ी गांव में बवाल हो गया. मस्जिद के इमाम की छुट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया. हाजी मूसा और फूलमियां के परिवारों के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी आया है. फायरिंग करने और लाठी डंडों से मारपीट करने की पूरी घटना कैद हो गई है.पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है. 

फायरिंग और लाठी-डंडे 

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव का कहना है कि सीसीटीवी मिला है और पीड़ितों से तहरीर भी ले ली गई है,जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी आरोपियों के खिलाफ की जाएगी.पीड़ित हाजी मूसा ने दावा किया कि पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया है.पीड़ित ने बताया की कहासुनी के बाद फूलमियां के परिवारजनों ने अपने मकान की छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी.इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई.फायरिंग में हाजी मूसा बाल-बाल बच गए,जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.इसके बाद आरोप है कि लाठी-डंडों से भी हमला किया गया,जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

सीसीटीवी में कैद हुआ मामला 

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया.सीओ नई मंडी राजुकुमार साव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.फायरिंग और मारपीट से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com