विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

उत्तर प्रदेश में 90 लोगों के इलाज के लिए 1 करोड़ 40 लाख की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री द्वारा यह वित्तीय मदद हृदय, कैंसर, किडनी, न्यूरो रोगों, प्लास्टिक एनीमिया जैसे गंभीर रोगों के उपचार के लिए स्वीकृत की गई है. 

उत्तर प्रदेश में 90 लोगों के इलाज के लिए 1 करोड़ 40 लाख की आर्थिक सहायता
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ.
लखनऊ: यूपी में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के बाद राज्य के कई लोगों ने सरकार से इलाज में मदद की गुहार लगाई. सरकार ने अब कई लोगों की अपील पर नजर दौड़ाने के बाद कुछ लोगों को सरकारी मदद मुहैया कराने का निर्णय लिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों के 90 जरूरतमंद लोगों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए एक करोड़ 39 लाख 93 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है. मुख्यमंत्री द्वारा यह वित्तीय मदद हृदय, कैंसर, किडनी, न्यूरो रोगों, प्लास्टिक एनीमिया जैसे गंभीर रोगों के उपचार के लिए स्वीकृत की गई है. 

इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जिलों के 939 जरूरतमंद लोगों को 11 करोड़ 17 लाख 62 हजार रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की जा चुकी है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया, "मुख्यमंत्री द्वारा हृदय रोग के इलाज के लिए जौनपुर जिले के प्रकाश मौर्य, आजमगढ़ की कुमारी सीमा, लखनऊ के राम अवतार, इलाहाबाद की चरणकांति सहित कई अन्य को वित्तीय सहायता प्रदान की गई. गोरखपुर जिले के अनिल कुमार यादव, कुशीनगर के राम जी प्रसाद गुप्ता, गोंडा के राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, फरूखाबाद के पुरुषोत्तम, मैनपुरी के जितेंद्र, लखनऊ की तनवीर फातिमा सहित कई अन्य मरीजों को कैंसर के इलाज के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई."

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के नक्शेकदम पर चले सीएम योगी... सरकारी कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची पर रोक की शुरुआत

प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर की ममता देवी, इलाहाबाद की साबिया खातून, बलिया के रितेश कुमार तिवारी, अंबेडकरनगर के ब्रज लाल यादव, मऊ के राम प्रसाद यादव, कानपुर नगर के रियाज अहमद तथा लखनऊ के करन यादव सहित कई किडनी रोगियों को उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराई गई.
VIDEO : सपा सरकार के कार्यकाल में गड़बड़ी के आरोप

प्रवक्ता ने कहा, "गोंडा की कमला देवी तथा जौनपुर के रंगा यादव को न्यूरो रोगों के उपचार हेतु, इलाहाबाद के रंजन अग्रवाल को लीवर के उपचार, कानपुर नगर के कारी को रीढ़ में ट्यूमर के उपचार, कानपुर नगर के सोनू यादव को प्लास्टिक इनीमिया के उपचार, लखनऊ के शाहिद अली को कूल्हे के ऑपरेशन तथा कुमारी शबीना को पेट की बीमारी के उपचार के लिए मदद मुहैया कराई गई."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com