उत्तर प्रदेश (UP) के ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित गांव सादोपुर की झाल के पास से बीएससी में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण कार सवार बदमाशों ने उस समय कर लिया, जब वह अपने भाई और बहनों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. अपहरण की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सरेआम हुई इस वारदात से नाराज ग्रामीणों ने एनएच-91 पर जाम लगा दिया. मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों की आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम को खोल दिया गया है पुलिस का कहना है कि इस मामले में पांच टीमें बनाई गई हैं जो मामले की तफ्तीश में जुटी हैं. छात्रा को जल्दी ही बरामद कर लिया जायेगा.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पिछले दिनों एक कार्यक्रम में भाग लेने ग्रेटर नोएडा आए थे और दावा किया था कि यहां की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है, लेकिन उनके दावों की पोल उस समय खुल गई, जब ग्रेटर नोएडा से एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा का सरेआम अपहरण हो गया. छात्रा के पिता गुलाब सिंह का कहना है कि सादोपुर की झाल के पास से कार सवार बदमाश उनकी बेटी स्वाति बसोया का सुबह अपहरण कर ले गए. घटना के दौरान छात्रा अपने भाई बहन के साथ मार्निंग वाक पर निकली थी. बदमाशों के अपहरण करने के दौरान भाई बहन ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाश बहन स्वाति को लेकर फरार हो गए. स्वाति एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही है.
सरेआम हुई छात्रा के अपहरण की इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बादलपुर कोतवाली परिसर में जमकर नारेबाजी की और जीटी रोड पर जाम लगा दिया जिसके कारण एनएच-91 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया . जाम लगाने की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा समेत दादरी विधायक व कई अन्य भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला है. डीसीपी सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि छात्रा को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
- - ये भी पढ़ें - -
* भारत में पिछले 24 घंटे में नए COVID-19 केसों में लगभग 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
* सीएम योगी का ट्वीट- नौकरी नीलाम करेंगे तो घर नीलाम कर देंगे- यूजर्स बोले- पहले दे तो दीजिए
* Video: "घाटी में रहने वाले सभी हिंदू कश्मीरी पंडित नहीं हैं": जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं