विज्ञापन

Ghaziabad News: आग की ऊंची लपटें, मिनटों में खाक हुए 6-7 फ्लैट, गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसायटी में भयानक आग, भागे लोग

Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

Ghaziabad News: आग की ऊंची लपटें, मिनटों में खाक हुए 6-7 फ्लैट, गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसायटी में भयानक आग, भागे लोग
Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसायटी में आग
इंदिरापुरम:

Ghaziabad Gaur Green Society Fire: प्रचंड गर्मी में आग ऊंची इमारतों में किस कदर तबाही मचा सकती है, इसका खौफनाक उदाहरण बुधवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में देखने को मिला.यहां इंदिरापुरम की मशहूर गौर ग्रीन सोसायटी में सुबह के वक्त एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. मिनटों में आग की लपटें शोलों में तब्दील हो गईं और कई फ्लैटों को चपेट में ले लिया. धुएं के काले गहरे गुबार में फ्लैटों का सामान खाक होते देर नहीं लगी. आग लगते ही वहां ह़ड़कंप मच गया और फ्लैटों में रह रहे लोग भाग निकले. फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पानी की बौछारें भी उसे समय रहते काबू नहीं कर सकीं.

गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसायटी में आग

आग 8वीं-9वीं मंजिल पर लगी थी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछारें वहां तक नहीं पहुंच पा रही थीं. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और टावर में ऊपर के सारे फ्लैटों को चपेट में ले लिया. इन इमारतों में फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन और अन्य कीमती सामान खाक में मिल गया. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

एसी का कंप्रेसर फटने से लगी आग

खबरों के मुताबिक, सुबह 8 बजे आग तब लगी, जब एसी का कंप्रेसर अचानक फट गया. लोगों ने खुद पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे तो फिर टावर के अपने फ्लैट छोड़कर भागने लगे. बहुमंजिला इमारत के ऊंचे फ्लैटों तक पानी की बौछारें नहीं पहुंच सकीं. प्रेशर की कमी से पानी ऊपर नहीं पहुंच सका. आस पड़ोस के फ्लैटों से पानी की तेज धार से आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन एक-डेढ़ घंटे बाद भी आग की ऊंची लपटों को काबू में नहीं किया जा सका.

Gaur Society Fire

Gaur Society Fire

फायर ब्रिगेड भी रही नाकाम

प्रशासन ने आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है, लेकिन आग धीरे-धीरे फैलते हुए पास पड़ोस के टावरों को छूने लगी. नीचे सैकड़ों की संख्या में खड़े लोग अपने फ्लैट में इस तबाही के मंजर को देखते रहे, लेकिन कुछ नहीं कर सकते. आग के साथ फ्लैटों से धमाकों की आवाज सुनाई पड़ती रही. गौर ग्रीन सोसायटी की इमारत में लगी ये आग एक रेड अलर्ट भी है. नोएडा, गाजियाबाद की ऊंची इमारतों में आग पर काबू करने की क्षमता पर भी ये हादसे सवाल खड़े करते हैं. 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. आसमान में काले धुएं उठते देख आसपास हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, आठवीं मंजिल से लगी आग और नौवीं मंजिल तक जा पहुंची है. आग की लपटें इतनी ऊंची है कि आसमान में काले धुएं का गहरा गुबार छा गया, जिसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से देखा जा सकता है. इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत-बचाव का कार्य में जुट गई.

Gaur Socirty Fire

Gaur Socirty Fire

मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है. हालांकि आग कैसे लगी, इसमें कितना नुकसान हुआ है... इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. 

आसमान में ऊंची-ऊंची लपटें

बताया जा रहा है कि गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के एक फ्लैट में अचानक आग भड़क उठी, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ऊंची-ऊंची लपटें आसमान छूती नजर आने लगीं. दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. जानकारी के मुताबिक, गौर ग्रीन एवेन्यू की सातवीं मंजिल पर पहले आग लगी और देखते ही देखते आग नौंवी मंजिल तक जा पहुंची है. बताया जा रहा है कि AC का कंप्रेसर फटने से आग लगी और फिर इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है. फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में लगी है. राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

ये भी पढ़ें: तीन लड़कों ने किया गैंगरेप, MP पुलिस ने नहीं लिखी FIR, तंग आकर पीड़िता ने खाया जहर, रुला देगी दरिंदगी की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com