विज्ञापन

तीन लड़कों ने किया गैंगरेप, MP पुलिस ने नहीं लिखी FIR, तंग आकर पीड़िता ने खाया जहर, रुला देगी दरिंदगी की कहानी

Guna Gang Rape: मानसिक आघात और शारीरिक पीड़ा से टूटी पीड़िता ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर खा लिया. उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है.

तीन लड़कों ने किया गैंगरेप, MP पुलिस ने नहीं लिखी FIR, तंग आकर पीड़िता ने खाया जहर, रुला देगी दरिंदगी की कहानी

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. जब किशोरी की हालत बिगड़ गई, तो आरोपियों ने उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के बाहर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया. जिसे गंभीर हालत में परिजन गुना के बमोरी थाने लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर लौटा दिया. इस खौफनाक घटना से आहत होकर पीड़िता ने घर लौटकर जहरीला पदार्थ खा लिया. फिलहाल वो जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है.

घर में अकेला पा कर युवक ने रची साजिश 

यह घटना 25 अप्रैल की है. पीड़िता की मां पास के ही एक गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. घर में किशोरी को अकेला पाकर गांव के ही एक युवक ने साजिश रची. दोपहर करीब 3 बजे आरोपी पीड़िता के पास पहुंचा और झूठ बोला कि उसकी मां ने उसे बुलाया है. मां के पास जाने के झांसे में आकर किशोरी उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गई. रास्ते में जब किशोरी ने रास्ता भटकने पर सवाल किए, तो आरोपी उसे डरा-धमकाकर जंगल की ओर ले गया. वहां पहले से ही आरोपी के दो अन्य दोस्त मौजूद थे.

तीन युवकों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

इन तीनों दरिंदों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात के बाद जब किशोरी की स्थिति बिगड़ने लगी, तो आरोपी घबरा गए और उसे इलाज के बहाने शिवपुरी ले गए, जहां उसे मेडिकल कॉलेज के बाहर छोड़कर फरार हो गए. इधर, घरवाले अपनी बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे. परिजनों ने जब शुरुआत में संदेही आरोपी से पूछताछ की, तो उसने साफ मुकर गया कि वो लड़की के बारे में कुछ भी नहीं जानता है.

पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत

हालांकि बाद में उसने अपने एक रिश्तेदार को पूरी सच्चाई बता दी, जिसके माध्यम से परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी शिवपुरी अस्पताल में है. परिजन उसे वापस घर लाए और फरियाद लेकर बमोरी थाने पहुंचे. लेकिन यहां जांच की बात कहकर पुलिस ने टरका दिया.

किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया

इस मानसिक आघात और शारीरिक पीड़ा से टूटी किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर खा लिया. उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है. वही मामले की गंभीरता को देखते हुए बमोरी पुलिस ने घटना के तीसरे दिन जीरो पर एफआईआर दर्ज की है.

बमोरी थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया ने बताया की अस्पताल में भर्ती किशोरी के बयान महिला उपनिरीक्षक द्वारा दर्ज किए गए हैं. पीड़िता ने अपने बयानों में तीनों आरोपियों द्वारा किए गए कृत्य की पुष्टि की है. किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे परिचित होने का फायदा उठाकर बाइक पर शिवपुरी की तरफ ले गए थे, जहां रास्ते में सुनसान जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर: ज्वेलरी शॉप से आभूषण लेकर भाग रहे लुटेरों से भीड़ गई बहादुर बेटी, सिखाया सबक, एक को दौड़ाकर पीटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guna Gang Rape, Guna Crime News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com