विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2019

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- 'अपनी कुर्सी बचाने के लिए अन्याय करवा रहे हैं योगी''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह जो अन्याय हो रहा है और लोग पुलिस की गोली से मारे गए हैं, उसका अगर कोई जिम्मेदार है तो बीजेपी सरकार और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार हैं. 

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- 'अपनी कुर्सी बचाने के लिए अन्याय करवा रहे हैं योगी''
अखिलेश यादव ने कहा, योगी अपनी कुर्सी बचाने के लिए अन्याय करवा रहे हैं.
  • अखिलेश ने कहा, योगी कुर्सी बचाने के लिए मुस्लमानों पर अन्याय करा रहे हैं
  • अखिलेश ने कहा, लोग पुलिस की गोली से मारे गए हैं
  • उन्होंने कहा, इसकी जिम्मेदार बीजेपी और खुद सीएम योगी आदित्यानथ हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश में नए नागरिकता कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन की आड़ में एक समुदाय विशेष पर अन्याय करवा रहे हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह जो अन्याय हो रहा है और लोग पुलिस की गोली से मारे गए हैं, उसका अगर कोई जिम्मेदार है तो बीजेपी सरकार और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार हैं. वह इसलिए क्योंकि वह जानते हैं कि बीजेपी के 200 विधायकों ने उनके खिलाफ विधानसभा में धरना-प्रदर्शन किया था. लिहाजा वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुसलमानों पर अन्याय करवा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: NPR को लेकर लालू यादव ने पूछा- पिछड़े हिंदुओं के बारे में इतने नापाक इरादे क्यों?

उन्होंने कहा कि अगर मन टटोला जाए तो 300 विधायक योगी से नाराज हैं. योगी इस बात से घबराए हुए हैं और अपनी कुर्सी बचाने के लिए पुलिस के जरिए नाइंसाफी करवा रहे हैं. वह जानते हैं कि इस तरह की कार्रवाई के बाद अगले छह महीने तक कोई भी उनसे कुछ नहीं पूछेगा और वह ऐसे जमकर बैठ जाएंगे कि अगले डेढ़ साल तक कोई नहीं हटा पाएगा.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि नए नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदेश में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की अगर उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के किसी सेवारत न्यायाधीश से जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी. उन्होंने कहा कि तब यह जाहिर हो जाएगा कि हिंसा के दौरान जो भी लोग मरे, वे पुलिस की गोली से मारे गए. हिंसा के शिकार हुए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी बीजेपी के लोग अपने हिसाब से बनवा रहे हैं. आखिर क्या वजह है कि सरकार सच छिपाना चाहती है. अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा इसलिए करा रहे हैं ताकि कोई भी अगले छह महीने तक उनसे यह न पूछे कि प्रदेश में कितना निवेश आया है.

यह भी पढ़ें: बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश के प्रमुख ने NRC को भारत का आंतरिक मामला बताया

'NRC-NPR गरीबों के खिलाफ'
वहीं, अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को देश के गरीबों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ करार देते हुए कहा कि वह एनपीआर के लिए कोई फॉर्म नहीं भरेंगे. अखिलेश ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा ''चाहे एनआरसी हो या एनपीआर, यह हर गरीब, हर अल्पसंख्यक और हर मुस्लिम के खिलाफ है.'' उन्होंने सभाकक्ष में बैठे SP के छात्र नेताओं से मुखातिब होते हुए कहा ''सवाल यह है कि हमें एनपीआर चाहिये या रोजगार? अगर जरूरत पड़ी तो मैं पहला व्यक्ति होउंगा जो कोई फॉर्म नहीं भरेगा. आप साथ देंगे कि नहीं. नहीं भरते हैं तो हम और आप सब निकाल दिए जाएंगे. हम तो नहीं भरेंगे, बताओ आप भरोगे?''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com