विज्ञापन

'खर और दूषण ने भी किया था लैंड जिहाद, हमें सतर्क रहना होगा', सीएम योगी लखनऊ में बोले- video

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा- खर और दूषण ने भी भारत में लैंड जिहाद किया था, हमें सतर्क रहना होगा. जिनके मन में देश के प्रति निष्ठा नहीं है, वे हमारे संस्कारों का सम्मान नहीं कर सकते. ऐसे लोगों के लिए भारत की धरती 'धर्मशाला' नहीं हो सकती.

'खर और दूषण ने भी किया था लैंड जिहाद, हमें सतर्क रहना होगा', सीएम योगी लखनऊ में बोले- video
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण की साजिशों, 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' को लेकर सख्त चेतावनी दी. सीएम योगी ने कहा- जिनके मन देश के प्रति निष्ठा और आस्था नहीं वे हमारे संस्कारों का सम्मान नहीं कर सकते. उनके लिए भारत की धरती 'धर्मशाला' नहीं हो सकती. सीएम योगी ने कहा- हमें लव जिहाद और लैंड जिहाद से सर्तक रहना होगा. हर कालखंड में नकारात्मक शक्तियां आएंगी, लेकिन हमें सतर्क रहना होगा. खर, दूषण और मारीच भी लैंड जिहाद कर रहे थे. सीएम योगी ने यह बयान राजधानी लखनऊ में 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में दिया. 

मामा मारीच का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा कि चाचा और मामा जब बीच में पड़ते हैं तो वे सन्मार्ग पर नहीं ले जाते हैं. सबने देखा है मारीच, खर और दूषण का क्या हाल हुआ. सीएम योगी ने कहा- लव जिहाद की घटनाओं को रोकने का उदाहरण माता सीता के रावण के अपहरण के बाद हुए वाक़ये को देखकर लिया जा सकता है.

नकारात्मक ताकतें वर्चस्व में आएंगी तो सब उजाड़ देंगी 

रामायण का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा- रावण और उसके राक्षस उत्तर भारत में भी घुस चुके थे. आर्याव्रत में भी मुस्तैद थे, खर और दूषण के आतंक से हर कोई त्रस्त था. ताड़का बस्तर तक पहुंच गई थी, सुंदर वनों को उजाड़कर तहस नहस कर दिया था. उन्होंने कहा कि नकारात्मक ताकतें जब भी वर्चस्व में आएंगी, सब उजाड़ देंगी. नकारात्मक ताकतें शिक्षण संस्थानों और शोध केंद्रों को ऐसे ही उजाड़ेंगे जैसे रावण के समय में किया जाता था. 

सीएम बोले- हाईकोर्ट ने भी जता चुका है चिंता

सीएम योगी ने कहा- "केरल उच्च न्यायालय ने 2009 और 2011 में 'लव जिहाद' को लेकर चिंता व्यक्त की थी. कोर्ट ने कहा था- यह धार्मिक जनसांख्यिकी को बदलने की एक साजिश है, लेकिन कभी इस पर ध्यान नहीं दिया. हमारी सरकार ने 2020 में उत्तर प्रदेश में इस पर एक सख्त कानून बनाया. उन्होंने कहा- हमें सतर्क रहना चाहिए. जिसने भी राम को अपने जीवन का आदर्श बनाया है, उसका कल्याण सुनिश्चित हुआ है.

ये भी पढ़ें- "यूपी की पिच पर 'हार्ड Vs सॉफ्ट' हिंदुत्व की जंग! क्या BJP के कोर एजेंडे की काट बन पाएगा अखिलेश का 'PDA' मॉडल?

तोड़ने वाली ताकते आईं हैं, पर हमें एकजुट रहना है 

सीएम योगी ने कहा- संत शक्ति जो भारत की सज्जन शक्ति को एकजुट करके देश को आगे ले जाना चाहती है. भगवान राम का जो आदर्श है, उसी के ध्यान में रखकर के सभी कार्यक्रम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. योगी ने कहा- तोड़ने वाली ताकते आएंगी, वे विभाजित करने का काम करेंगी, कोई जाति के नाम पर बांटेगा, कोई क्षेत्र के नाम पर बांटेगा, कोई भाषा के नाम पर बांटने का प्रयास करेगा. लेकिन, हम सब को एक रहना होगा. 

ये भी पढ़ें- UP के CM योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन, देशभर से मिलीं शुभकामनाएं; साधु-संतों ने भी दिया आशीर्वाद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Politics, CM Yogi Adityanath, Land Jihad, Love Jihad, Lucknow News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com