(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- जसवंत सिंह उर्फ काला पंजाब के मुख्तसर का रहने वाला है.
- काला के खिलाफ पंजाब सहित अन्य राज्यों कई मुकदमे दर्ज हैं.
- एटीएस के आईजी असीम अरुण ने मीडिया को इसकी जानकारी दी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
यूपी एटीएस को बब्बर खालसा के आतंकवादी जसवंत सिंह की गिरफ्तारी के रूप में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव जिले में आंतक निरोधक दस्ता (एटीएस) ने चौबीस घंटे के अंदर बब्बर खालसा के एक दुर्दात आतंकवादी जसवंत सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले बुधवार को भी यूपी एटीएस ने लखनऊ के ऐशबाग से बब्बर खालसा के बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया था. एटीएस के आईजी असीम अरुण ने मीडिया को इसकी जानकारी दी. बलवंत सिंह की गिरफ्तारी के चौबीस घंटे के अंदर ही यूपी एटीएस ने गुरुवार को जसवंत सिंह उर्फ काला को उन्नाव से गिरफ्तार कर लिया.
आईजी असीम अरुण ने बताया कि जसवंत सिंह उर्फ काला पंजाब के मुख्तसर का रहने वाला है. उसे उन्नाव के थाना सोहरामऊ क्षेत्र स्थित भल्ला फार्म हाउस पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया गया.
उन्होंने बताया कि बलवंत सिंह से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी पर एडिशनल एसपी राजेश साहनी के नेतृत्व में एटीएस टीम ने जसवंत सिंह उर्फ काला की गिरफ्तारी की. काला के खिलाफ पंजाब सहित अन्य राज्यों कई मुकदमे दर्ज हैं. इनमें वर्ष 2016 में थाना हनुमानगढ़ राजस्थान से हत्या, वर्ष 2016 में थाना बाजाखाना जिला फरीदकोट पंजाब में हत्या, वर्ष 2017 में थाना मुकंदपुर नवांशहर पंजाब से समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम एवं शस्त्र अधिनियम का मामला प्रमुख है.
यह भी पढ़ें : गोरखपुर हादसे की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर याचिका दाखिल
पूछताछ में जसवंत सिंह ने बताया कि 2005 में यह पंजाब के मुख्तसर से आर्म्स एक्ट के तहत और अन्य आरोप में जेल जा चुका है. 2008 में यह दिल्ली के मोदी कलोनी से आर्म्स एक्ट एवं देशद्रोह मामले में जेल जा चुका है.
VIDEO : यूपी एटीएस ने किया एक संधिग्ध आतंकी को गिरफ्तार
आईजी एटीएस ने जसवंत सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार करने वाली टीम के निरीक्षक अविनाश चंद्र मिश्र, एसआई हिमांशु निगम, एसआई अरविंद सिंह और आरक्षी अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह एवं बालेंद्र सिंह सहित कमांडो दस्ते को पुरस्त करने की घोषणा की है. (आईएएनएस की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं