उत्तर प्रदेश में लगातार रेल हादसे हो रहे हैं (फाइल पोटो)
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे रेल हादसों में कोई कमी नहीं आ रही है. मंगलवार को भी एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई. इलाहाबाद में एक ही ट्रैक पर दुरंतो एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस और महाबोधि एक्सप्रेस आ गईं. वक्त रहते गलती को पकड़ लिया गया और एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया. रेलवे के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं. प्रत्यदर्शियों का कहना है कि तीनों ट्रेनों की एक दूसरे से दूरी करीब 100 मीटर थी.
लगातार हो रही दुर्घटनाओं से रेल यात्रियों में डर, कुछ ने कहा- हमारी किस्मत भगवान भरोसे
कानपुर सेंट्रल के स्टेशन मास्टर आरपीएन त्रिवेदी ने बताया कि उस ट्रैक पर सबसे पहले दुरंतो एक्सप्रेस, आनंदविहार एक्सप्रेस और फिर महाबोधि एक्सप्रेस आई. इलाहाबाद क्रॉसिंग पर दुरंतो एक्सप्रेस के सामने साइकिल रिक्शा आ गया. चालक ने फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाया. उस वक्त ट्रेन की स्पीड कम थी.
तीन साल में हुए ये 10 बड़े रेल हादसे, 345 लोगों की गई जान
त्रिवेदी ने बताया कि ट्रेन ऑटो सिग्नल की वजह से रुक गई. उसी ट्रैक पर हटिया-आनंद विहार और महाबोधि एक्सप्रेस आ रही थीं. दुरंतो के रुक जाने की वजह से महाबोधि और हटिया-आनंद एक्सप्रेस को ऑटो सिग्नल मिला और वे भी रुक गईं.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगातार रेल हादसे हो रहे हैं. कुछ दिन पहले खतौली रेल हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले औरेया में भी कैफियत एक्सप्रेस पटरी से उतर गई इसमें करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए थे.
(इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं