विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2019

उन्नाव रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, अब परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी

उन्नाव रेप पीड़िता के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है. 

उन्नाव रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, अब परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी
आरोपियों ने पीड़िता को जला दिया था. (फाइल फोटो)
  • रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जला दिया था
  • इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में हुई मौत
  • अब परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उन्नाव रेप पीड़िता के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है. उधर, रेप पीड़िता को जलाने के आरोप में पकड़े गए मुख्य अभियुक्त की बहन का कहना है कि पुलिस इस बात की गवाह है कि उसके भाई और पिता को जब पुलिस ने पकड़ा तब वे अपने घर में थे. कोई इतना बड़ा कांड करके घर में क्यों बैठेगा. उसने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. आपको बता दें कि रेप पीड़िता को आरोपियों ने जलाकर मारने का प्रयास किया था. बाद में 90 फीसद जली हालत में पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. अब पीड़िता के परिजनों व रिश्तेदारों का कहना है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं.  

उन्नाव रेप पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत, आरोपियों ने जिंदा जलाया था

लड़की के चाचा का कहना है कि जिस लड़के ने जलाया है उसके फूफा ने फोन किया है कि 'आपको यहां जीने नहीं देंगे... आपकी दुकान भी जला देंगे. आप लोगों को भी यहां से उठा लेंगे'. यह पूछने पर कि कितने बजे फोन आया था, उन्होंने बताया कि 9 बजे के आसपास. वहीं, लड़की की चाची का कहना है कि वे धमकी दे रहे हैं कि तुम्हारी दुकान जला देंगे. तुमको उठा लेंगे... तुम्हें मार डालेंगे.. .जीने नहीं देंगे'. दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष के लोगों की सुरक्षा की जा रही है. जिन्हें सुरक्षा नहीं मिली है उन्हें भी दी जाएगी. उन्नाव के एसपी का कहना है कि ऐसी सूचना मिली थी. सारे तथ्य वेरीफाई कर रहे हैं. हम परिवार वालों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर रहे हैं. कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. कुछ परिजन दिल्ली गए हैं उनके साथ भी हमारी फोर्स है. आवास पर भी फोर्स लगा दी गई है. सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं होगी. 

VIDEO: सिटी सेंटर: वेंटिलेटर पर है उन्नाव की बलात्कार पीड़िता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com