विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2019

उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में योगी सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

उन्नाव रेप पीड़िता के सड़क दुर्घटना में घायल होने के मामले में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है.

उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में योगी सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश
योगी सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश
  • उन्नाव रेप पीड़िता का एक्सीडेंट मामला
  • योगी सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश
  • पीड़ित लड़की के चाचा ने की थी सीबीआई जांच की मांग
यूपी:

उन्नाव रेप पीड़िता के सड़क दुर्घटना में घायल होने के मामले में यूपी की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. पीड़ित लड़की के चाचा ने सरकार से सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग की थी. इससे पहले सरकार ने कहा था कि अगर पीड़ित लड़की का परिवार सीबीआई जांच की मांग करेगा तो सरकार जांच के लिए सिफारिश करेगी. बता दें कि रविवार को रेप पीड़ित लड़की अपने वकील और परिवार के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मुलाकात करने जा रही थी. रायबरेली के अतौरा इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 232 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी थी.

Unnao Case: प्रियंका गांधी का हमला- आरोपी विधायक को क्यों नहीं निकाल रही BJP? किस बात का हो रहा इंतजार

इस हादसे में पीड़ित लड़की की चाची और मौसी की मौत हो गई थी और गाड़ी चला रहे वकील महेंद्र सिंह और पीड़ित लड़की घायल हो गए थे. उनकी हालत गंभीर है. दोनों घायलों का इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और वह वेंटिलेटर पर हैं. 

पीड़ित लड़की से जुड़े दो और मामलों की जांच भी सीबीआई कर रही है. एक मामला पीड़ित लड़की के पिता को पीट-पीटकर मार डालने का है और दूसरा मामला लड़की के साथ रेप करने का है. दोनों ही मामलों में उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई आरोपी हैं. 

उन्नाव घटना पर ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरा, मोदी सरकार से की यह अपील

सड़क हादसे के मामले में भी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई मुकेश सेंगर समेत 10 लोग नामजद हैं और 15-20 अज्ञात लोग आरोपी हैं जिनके खिलाफ आज ही पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है.

VIDEO: उन्नाव रेप पीड़िता का एक्सीडेंट: हादसा या साजिश?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Rape, Kuldeep Sengar, Unnao Gang Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com