विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2018

यूपी में आतंकी गतिविधियों के सिलसिले में दो संदिग्ध हवाला कारोबारी गिरफ्तार

एनआईए ने मुजफ्फरनगर में दो संदिग्ध हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया, करीब 48 लाख रुपये, लैपटाप, कई मोबाइल फोन, पिस्तौल, गोला बारूद एवं दस्तावेज बरामद

यूपी में आतंकी गतिविधियों के सिलसिले में दो संदिग्ध हवाला कारोबारी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • दिनेश गर्ग उर्फ अंकित गर्ग और अदीश कुमार जैन को किया गिरफ्तार
  • दोनों आरोपी हवाला कारोबारी के रूप में काम कर रहे थे
  • तस्करी के सोने की खरीद के बदले नकदी देते हुए पाए गए
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों की अपनी जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो संदिग्ध हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया.

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया इसके साथ ही मामले में पुलिस अब तक सात लोगों को हिरासत में ले चुकी है. एनआईए ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दिनेश गर्ग उर्फ अंकित गर्ग (34) और अदीश कुमार जैन (57) के रूप में हुई है और वे ‘‘हवाला कारोबारी के रूप में काम कर रहे थे.’’

VIDEO : एनआईए ने किया खुलासा, पुलिस कर्मी सस्पेंड

प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने गत तीन फरवरी को मुजफ्फरनगर में दोनों के परिसरों में छापेमारी की. उन्होंने बताया कि वे ‘‘सऊदी अरब स्थित कुछ भारतीय स्वर्ण तस्करों के साथ टेलीफोन पर संपर्क में थे.’’ वे ‘‘तस्करों के वाहकों को तस्करी के सोने की खरीद के बदले नकदी देते हुए पाए गए.’’ एजेंसी ने दोनों के घरों से करीब 48 लाख रुपये की नकदी, लैपटाप, कई मोबाइल फोन, पिस्तौल, गोला बारूद एवं दस्तावेज बरामद किए.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2 Hawala Businessman Arresetd
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com