विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2017

अज्ञात वाहन से कुचल कर चाचा-भतीजे की मौत

इस दुघर्टना में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय उसके चाचा अनिल सिंह ने भी दम तोड़ दिया.’

अज्ञात वाहन से कुचल कर चाचा-भतीजे की मौत
सड़क दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के जमरेही गांव के मोड़ पर अज्ञात वाहन से कुचल कर मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई. पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू ओमप्रकाश ने बताया कि ‘मर्का थाना क्षेत्र के झन्नापुरवा निवासी रोहित (32) और उसके चाचा अनिल सिंह (45) मोटरसाइकिल से कल शाम चित्रकूट के राजापुर कस्बे दवा लेने जा रहे थे तभी कमासिन थाना क्षेत्र के जमरेही गांव के मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया.

वीडियो: बरेली में बस और ट्रक में भिड़ंत, बस में लगी आग, 22 की मौत


इस दुघर्टना में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय उसके चाचा अनिल सिंह ने भी दम तोड़ दिया.’ पुलिस ने बताया कि ‘दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com