विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

उत्तर प्रदेश : हाईटेंशन तार ने ली 2 वृद्ध भाइयों की जान

विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई मौत पर भड़के ग्रामीणों ने मार्ग जाम करके जमकर प्रदर्शन किया. मौके पर एसडीएम भीटी, सीओ और थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल ने पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया.

उत्तर प्रदेश :  हाईटेंशन तार ने ली 2 वृद्ध भाइयों की जान
फाइल फोटो
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के सरैया वीरसिंहपुर में गुरुवार सुबह बिजली खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से दो वृद्ध सगे भाइयों की मौत हो गई.   विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई मौत पर भड़के ग्रामीणों ने मार्ग जाम करके जमकर प्रदर्शन किया. मौके पर एसडीएम भीटी, सीओ और थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल ने पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया. सरैया वीरसिंहपुर गांव निवासी रामू (70 वर्ष) और झमई (65 वर्ष) सुबह करीब आठ बजे घास काटने के लिए गए थे. जहां रामू अचानक थकान महसूस करने पर बिजली के पोल का सहारा लेकर खड़ा होना चाहा, लेकिन करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने आए झमई भी 440 वोल्ट करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें : मेरठ में स्पोर्ट्स फैक्ट्री के मालिक ने गोली मारकर खुदकुशी की

इस हादसे से आक्रोशित गा्रमीणों ने बिजली विभाग के सामने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया. परिजनों ने शव का पंचनामा कराने से तब तक इंकार किया, जबतक उपजिलाधिकारी भीटी राम मुनि यादव, सब इंस्पेक्टर भीटी दलबल के साथ नहीं पहुंचे। इसके बाद सांसद हरिओम पांडेय के पुत्र डॉ. अनुपम पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया.

Video : हत्या के मामले में तीसरे आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर


इनपुट : आईएनएस
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com