प्रतीकात्मक फोटो.
मथुरा:
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गुरुवार को एक ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से गुस्साए गांव वालों ने बवाल मचा दिया जिसे काबू में करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी.
पुलिस के अनुसार बुधवार को गिट्टियों से लदा एक ट्रक दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से गोकुल बैराज की ओर मुड़ते समय पलट गया. उस समय सड़क से गुजर रहे औरंगाबाद गांव के दो युवक फैजान उर्फ कबूतर (18) व राजकुमार (22) उसकी चपेट में आकर दब गए.
जब तक उन्हें निकालने का प्रयास किया जाता, दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने वहां आकर रास्ता जाम करने का प्रयास कर किया. वे लोग जिला प्रशासन से मृत युवकों के परिजनों को मुआवजा दिलवाने की मांग कर रहे थे.
थानाध्यक्ष तसनीम अहमद ने बताया कि गांव वालों को समझा-बुझाकर दोनों के शव ट्रक के नीचे से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उत्तर प्रदेश, मथुरा, ट्रक पलटा, दो युवकों की मौत, UP, Mathura, Truck Overturned, Two Young Men Killed