प्रतीकात्मक फोटो.
- पति-पत्नी और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई
- बघौली थाना क्षेत्र के लोधी गांव के पास हुआ हादसा
- अज्ञात वाहन चालक के खिलाफा मामला दर्ज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हरदोई:
उत्तर प्रदेश में हरदोई-लखनऊ राज्यमार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
हरदोई-लखनऊ राज्यमार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र के लोधी गांव के पास एक दंपति अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ साइकिल से कहीं जा रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
VIDEO : एनएच 24 पर हादसा
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय शमसुद्दीन, 38 साल की शायरा और दो साल की मुफ़्लिसा के रूप में की गई है. पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं