कानपुर में नोटबंदी का असर विवाह समारोहों पर पड़ रहा है (प्रतीकात्मक फोटो).
- गेस्ट हाउस, कैटरिंग और रेस्टोरेंट पर नोटबंदी का खासा असर
- कानपुर शहर में करीब 300 गेस्ट हाउस और 100 मैरिज लॉन
- चेक से भुगतान या उधार पर काम चलाया जा रहा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर:
शादियों के लिए बुक गेस्ट हाउस, कैटरिंग और रेस्टोरेंट पर नोटबंदी का खासा असर देखने को मिल रहा है. जिन हिन्दू परिवारों में विवाह हैं वे लोग मेन्यू में से व्यंजन कम कर रहे हैं और मुस्लिम परिवारों में मैरिज हाल की बुकिंग रद्द करवाकर शादियां मार्च और अप्रैल तक टाली जा रही हैं.
नोटबंदी के कारण होटल और रेस्टोरेंटों में रोजाना की ग्राहकी और किट्टी पार्टी जैसे आयोजनों की बुकिंग पर करीब 30 से 40 प्रतिशत तक असर पड़ा है. कानपुर शहर में करीब 300 गेस्ट हाउस और 100 मैरिज लॉन है.
यूपी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शादी के इंतजाम के लिए चेक से भुगतान किए जा रहे हैं या उधार पर काम चलाया जा रहा है.
दूसरी ओर, जिन मुस्लिम परिवारों में नवंबर या दिसंबर में शादी होनी थी उनकी तारीख अब फरवरी से अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. रजबी रोड के अकबर मैरिज हाल के मालिक मो फैसल ने बताया, ‘‘इस महीने और अगले महीने होने वाली करीब 20 मुस्लिम परिवारों की शादियां स्थगित या रद की गई हैं क्योंकि लोगों के पास अदा करने के लिए नए नोट नहीं हैं. अब इन शादियों की बुकिंग फरवरी से अप्रैल के बीच की जाएगी.’’
बांसमंडी इलाके के नवाज मैरिज हाल के संचालक अफजाल अहमद ने बताया कि इस महीने होने वाले 16 निकाह और वलीमे के आयोजन स्थगित किए गए हैं. लोगों से जो एडवांस लिया गया था वह या तो वापस किया जा रहा है या आगे की किसी तारीख में बुकिंग कराने पर उसे एडजस्ट किया जा रहा है. नोटबंदी से रेस्टोरेंट का व्यवसाय भी करीब 30 फीसदी कम हो गया है. एक रेस्टोरेंट के मालिक पंकज खत्री बताते हैं कि अब इक्का दुक्का परिवार या बिजनेस ग्रुप ही रेस्टोरेंट में आ रहे हैं. पहले हफ्ते में कम से कम तीन किट्टी पार्टियां होती थीं लेकिन नौ नवंबर के बाद से एक भी पार्टी नहीं हुई है.
होटल लैंड मार्क के अवधेश द्विवेदी ने बताया कि नौ नवंबर के बाद से होटल में किसी भी शादी या पार्टी की बुकिंग नहीं हुई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उत्तर प्रदेश, कानपुर, नोटबंदी, शादियों पर असर, UP, KANPUR, Currency Ban, Effect Of Currency Ban In Kanpur, Marriage