विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्वक कराए जाने के लिए किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंध

चुनाव के लिए प्रदेश को 65 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी आवंटित की गई है. इसके अलावा पुलिस, पीएसी व होमगार्ड के जवानों की अलग से तैनाती की जा रही है.

गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्वक कराए जाने के लिए किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंध
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
  • उपचुनाव को शांतिपूर्वक कराए जाने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं.
  • लोकसभा क्षेत्र फूलपुर में इलाहाबाद जिले की कुल पांच विधानसभा सीटें हैं.
  • जहां 793 मतदान केंद्रों व 2059 मतदेय स्थलों पर चुनाव कराया जाना है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीट पर रविवार 11 मार्च को होने वाले उपचुनाव को शांतिपूर्वक कराए जाने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. चुनाव के लिए प्रदेश को 65 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी आवंटित की गई है. इसके अलावा पुलिस, पीएसी व होमगार्ड के जवानों की अलग से तैनाती की जा रही है. पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र गोरखपुर में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं, जहां 970 मतदान केंद्रों व 2141 मतदेय स्थलों पर चुनाव कराया जाना है. इसी तरह लोकसभा क्षेत्र फूलपुर में इलाहाबाद जिले की कुल पांच विधानसभा सीटें हैं, जहां 793 मतदान केंद्रों व 2059 मतदेय स्थलों पर चुनाव कराया जाना है.

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा सीट के 45 मतदान केंद्र व 95 मतदेय स्थल कौशाम्बी जिले में आते हैं.

यह भी पढ़ें : विराट कोहली का नाम गोरखपुर उपचुनाव की वोटर्स लिस्ट में शामिल! बीएलओ दो दिन ढूंढते रहे

इलाहाबाद जिले को 30 कंपनी व एक प्लाटून, कौशाम्बी जिले को एक कंपनी व दो प्लाटून तथा गोरखपुर जिले को 33 कंपनी सीएपीएफ आवंटित की गई है. कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए इलाहाबाद को 2 कंपनी, कौशाम्बी को 1 प्लाटून व गोरखपुर जिले को 2 कंपनी पीएसी आवंटित की गई है. जनपदीय पुलिस बल की उपलब्धता इलाहाबाद व गोरखपुर जोन के जिलों से कराई गई है. पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए इलाहाबाद जिले को 660 सब इंस्पेक्टर, 277 हेड कांस्टेबल, 3997 कांस्टेबल व 4702 होमगार्ड उपलब्ध कराए गए हैं. कौशाम्बी जिले को 43 सब इंस्पेक्टर, 34 हेड कांस्टेबल, 217 कांस्टेबल व 322 होमगार्ड दिए गए हैं. गोरखपुर जिले को 43 इंस्पेक्टर, 845 सब इंस्पेक्टर, 308 हेड कांस्टेबल, 4469 कांस्टेबल व 5065 होमगार्ड आवंटित किए गए हैं. दोनों लोकसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए तीनों जिलों को कुल 43 इंस्पेक्टर, 1548 सब इंस्पेक्टर, 619 हेड कांस्टेबल, 8683 कांस्टेबल व 10089 होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है.

VIDEO : 2019 के लिए अखिलेश यादव का इशारा?​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com