(फाइल फोटो)
- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने दिया बयान.
- कहा, कासगंज में हुई हिंसा छोटी-मोटी घटना थी.
- हिंसा में चंदन गुप्ता नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी.
कानपुर:
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने शनिवार को एक विवादित बयान दिया कि कासगंज में हुई हिंसा ‘छोटी-मोटी घटना थी.’ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कासगंज में हुई हिंसा के बारे में पूछे जाने पर पचौरी ने पत्रकारों से कहा, ‘ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, हर जगह होती हैं. ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है.’ कासगंज में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए निकाली गई एक मोटरसाइकिल रैली पर एक भीड़ की ओर से किए गए हमले में चंदन गुप्ता नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें : यूपी के मंत्री ने दिव्यांग सफाई कर्मचारी को अपमानित किया, कहा 'इन्हें रखोगे तो सफाई कैसे होगी'
चंदन की मौत के बाद इलाके में हिंसा फैल गई थी जिसमें कम से कम तीन दुकानें, दो बसें और एक कार को आग के हवाले कर दिया गया था. खादी, ग्रामोद्योग एवं कपड़ा विभाग के मंत्री पचौरी ने इस घटना के लिए जिले के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘अधिकारियों को मामला बढ़ने से पहले ही कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए थे.’
VIDEO : MRI मशीन में चिपकी मंत्री के गार्ड की पिस्टल, लाखों का नुकसान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Disputed Statement