विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2019

मुलायम सिंह यादव को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी, तीन दिन पहले हुए थे भर्ती

शहर के एक अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को रविवार दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई.

मुलायम सिंह यादव को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी, तीन दिन पहले हुए थे भर्ती
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी. (फाइल फोटो)
मुंबई:

शहर के एक अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को रविवार दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई. मुलायम के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन पहले 80 वर्षीय नेता को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सहयोगी ने कहा, 'पेट संबंधी शिकायतों के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था. इलाज पूरा होने के बाद उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह विमान से वापस लखनऊ लौट गए. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com