विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी के कातिलों पर UP STF का ऐक्शन, तीन संदिग्ध पकड़े, वकीलों में क्यों उबाल?

हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में अब लखनऊ STF ने आधिकारिक रूप से जांच की कमान संभाल ली है.इसके हाई-प्रोफाइल बैकग्राउंड को देखते हुए शासन ने एसटीएफ की विशेष टीम को मैदान में उतार दिया है.

मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी के कातिलों पर UP STF का ऐक्शन, तीन संदिग्ध पकड़े, वकीलों में क्यों उबाल?
  • बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े अधिवक्ता शोएब किदवई की गोली मारकर हत्या कर दी गई
  • लखनऊ एसटीएफ ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच की कमान संभालते हुए विशेष टीम गठित की है
  • पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है
बारांबाकी:

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद जांच की दिशा में बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में अब लखनऊ एसटीएफ (STF) ने आधिकारिक रूप से जांच की कमान संभाल ली है.घटना की गंभीरता और इसके हाई-प्रोफाइल बैकग्राउंड को देखते हुए शासन ने एसटीएफ की विशेष टीम को मैदान में उतार दिया है.

शोएब के कातिलों तक पहुंच रही एसटीएफ और पुलिस 

इसी कड़ी में बाराबंकी पुलिस एसओजी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पहली बड़ी सफलता हाथ लगी है.सूत्रों के मुताबिक बीती रात लखनऊ के विभिन्न ठिकानों पर दी गई दबिश के दौरान टीम ने तीन संदिग्धों को दबोचा है.इन तीनों संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि मुख्य शूटरों और इस हत्याकांड के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।

बता दें कि बाराबंकी शहर में असेनी मोड़ के पास हुए इस दुस्साहसिक शूटआउट ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं. शोएब किदवई  के मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े पुराने आपराधिक इतिहास को देखते हुए एसटीएफ की एंट्री को बेहद अहम माना जा रहा है.वर्तमान में एसटीएफ और बाराबंकी पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस वह अन्य स्रोतों के जरिए मुख्य आरोपियों के बेहद करीब पहुंचने का दावा कर रही हैं.

वकीलों में भारी उबाल 

इस हत्याकांड के बाद जिले के वकीलों में भारी उबाल है.कल पोस्टमार्टम हाउस से लेकर कलेक्ट्रेट तक आक्रोश देखा गया.बाराबंकी बार एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए 48 घंटे के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी और घटना के पूर्ण खुलासे की मांग की है. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश वर्मा का कहना है पूरे उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता को गोली मारी जा रही है. 48 घंटे में अगर खुलासा नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन न्याय के लिए किया जाएगा.वकीलों ने साफ कर दिया है कि यदि समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे न्याय कार्य का बहिष्कार कर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे.

लेखक के बारे में
img
Sarfaraz Warsi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP NEWS, Mukhtar Ansari, Shoaib Kidwai, UP STF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com