विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर का खौफनाक VIDEO, वरिष्ठ अधिवक्ता के सीने पर कट्टा सटाकर मारी गोली, मौके पर मौत

Mirzapur Murder News: यूपी के मिर्जापुर से खतरनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जहां बदमाशों ने सुबह के समय सीनियर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी.

Mirzapur News: मिर्जापुर का खौफनाक VIDEO, वरिष्ठ अधिवक्ता के सीने पर कट्टा सटाकर मारी गोली, मौके पर मौत

Mirzapur Senior Advocate Murder Video: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार सुबह ही घटना को अंजाम दिया है और आरोपी तुरंत भाग गए. इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. मामला कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्भाव नगर गांव का है. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, राजीव सिंह ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताई थी, जिसको लेकर उन्होंने कटरा थाने को एप्लीकेशन अपनी जान को खतरा बताया था. उन पर दो बार पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था. आज जब वह गांव में सुबह टहलने निकले तो बदमाशों ने कट्टे (देसी तमंचा) से गोली मार दी. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

बाइक नहीं हुई स्टार्ट

वायरल सीसीटीवी में दिख दो बाइक सवार बदमाश दिख रहे हैं. राजीव सिंह को देखकर एक बदमाश बाइक से उतरकर आता है और गोली मार देता है. वहीं, दूसरा बदमाश बाइक पर सवार था. गोली मारने के बाद बदमाश बाइक की ओर भाग गया, लेकिन उस दौरान काफी देर तक उनकी बाइक स्टार्ट नहीं पाई, जो साफ-साफ वीडियो में भी दिख रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

पकड़ने आए युवकों को दिखाया कट्टा

जब बदमाश बाइक सवार थे तो पास के दो युवकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कट्टे का डर दिखाकर भगा दिया. फिर बदमाश बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की पहचान में जुटी है. हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है.

(मिर्जापुर से बृजेंद्र दुबे)

ये भी पढ़ें- लड़की ने शादी से किया इनकार, सनकी प्रेमी ने लगा दिया HIV इंजेक्शन... मानसिक सदमे में युवती ने की आत्महत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com