घटना के बाद बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए
- सुबह 8 बजे हुआ हादसा
- अंडरपास पर चल रहा है कंट्रक्शन का काम
- आसपास पड़ा था सामान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:
नोएडा के सेक्टर-16 के रजनीगंधा चौराहे के पास एपीजे स्कूल की बस डिवाइडर से टकरा गई है. जिससे 12 बच्चे घायल हो गए हैं वहीं डॉक्टर और कंडक्टर की हालत गंभीर है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय उस बस में 30 बच्चे सवार थे. सभी घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सभी 12 छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. घटना के बाद बस के आगे वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं. वहीं एनडीटीवी की टीम को घटना स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ. चश्मदीदों के मुताबिक रजनीगंधा अंडरपास पर निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते कंस्ट्रक्शन का सामान सड़क पर ही पड़ा रहता है लेकिन आगे न कोई साईन बोर्ड नहीं लगा है जिसके चलते हादसा हुआ है. दिल्ली के एक शख्स ने इस बात की शिकायत शुक्रवार को की थी लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया.
(इनपुट : एएनआई)
#Visuals At least 12 students injured after a school bus carrying more than 30 students hit a divider at Rajnigandha Chowk underpass in Noida; Driver and conductor of the school bus in critical condition, injured students shifted to nearby Kailash hospital pic.twitter.com/aRNxSFjZsz
— ANI UP (@ANINewsUP) November 17, 2018
(इनपुट : एएनआई)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं