(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सम्भल:
उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में कथित रूप से अवैध सम्बन्धों को लेकर चार लोगों ने सोमवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी तथा उसके पिता को घायल कर दिया. पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सम्भल कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में चार अज्ञात लोगों ने सुरेश (23) तथा उसके पिता धर्मपाल (45) को गोली मार दी. इस वारदात में सुरेश की मौत हो गयी जबकि धर्मपाल को गम्भीर अवस्था में मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है.
उन्होंने बताया कि परिजन ने इस मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
यह भी पढ़ें : यूपी के कानपुर में नाले में मिला युवक का शव, मची अफरा-तफरी
इस मामले की प्रारम्भिक जांच में पता लगा है कि धर्मपाल के बेटे कृपाल की पिछली अप्रैल में शादी हुई थी और उसकी पत्नी के किसी से अवैध सम्बन्ध थे. इसी सिलसिले में हमलावर धर्मपाल के घर में घुसे थे, लेकिन वे कृपाल को नहीं पा सके और घर में घुसने का विरोध करने पर उन्होंने सुरेश और धर्मपाल को गोली मार दी.
VIDEO : युवक ने तलवार से काटा लड़की का हाथ, CCTV में कैद हुई घटना
शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं